Site icon Bhoomika Bharat News

कुकडेश्वर पुलिस को मिली बड़ी सफलता, वाहन चैकिंग के दौरान 20 किग्रा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय मोटरसायकल व एक मोबाईल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार,पढे खबर

 

कुकड़ेश्वर ।पुलिस अधीक्षक श्रीमान अंकित जयसवाल सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया सर तथा एसडीओपी मनासा श्री विमलेश ऊइके सर के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये क्षैत्र में चल रही अवैध गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक श्री राधेश्याम दांगी के नेतृत्व में कुकडेश्वर पुलिस टीम द्वारा वाहन चैकिंग के दौरान 20 किग्रा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय मोटरसायकल व एक मोबाईल कुल 01 लाख 20 हजार रुपये के मश्रुका के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार। घटना का संक्षिप्त विवरण पुलिस अधीक्षक श्रीमान अंकित जयसवाल सर के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नवलसिंह सिसोदिया सर तथा एसडीओपी मनासा श्री विमलेश ऊइके सर के द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुये क्षेत्र में चल रही अवैध गतिविधीयों पर अंकुश लगाने तथा मादक पदार्थ की तस्करी के संबंध में मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरीक्षक श्री राधेश्याम दांगी के द्वारा समय बदल बदल कर वाहन चैकिंग करते दिनांक 29.04.2024 को सुबह वाहन चैकिंग के दौरान 20 किग्रा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा मय मोटरसायकल व एक मोबाईल कुल 01 लाख 20 हजार रुपये के मश्रुका के साथ एक आरोपी साँवरा पिता लालाराम गुर्जर उम्र 25 साल निवासी रावलीकुड़ी थाना रामपुरा को गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द अपराध क्रमांक 149/29.04.2024 धारा 08/15,29 एनडीपीएस एक्ट का कायम कर विवेचना में लिया गया।सराहनीय कार्य – उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कुकडेश्वर निरी राधेश्याम दांगी सहित पुलिस टीम सउनि दिलीप कुमार, प्रआर 99 मनोज भाटी, प्रआर 212 प्रदीप चौधरी, आर 565 जीवनराम, आर 373 सुनिल भुरिया की सराहनीय भूमिका रही

Exit mobile version