Site icon Bhoomika Bharat News

41 मतदान कार्मिक रहे गैर हाजिरी वेतन रोका

41 मतदान कार्मिक रहे गैर हाजिरी वेतन रोका

 

फ्रांसिस कॉलेज में द्वितीय प्रशिक्षण के दौरान पोलिंग पार्टियों को मतदान संबंधी ककहरा पढ़ाया गया । प्रशिक्षण में 41 कार्मिक गैरहाजिर रहे । कार्मिक प्रभारी ने इन सभी गैरहाजिर कार्मिकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ एफआईआर दर्ज कराने के आदेश दिए हैं । जिले में सात मई को होने वाले मतदान को लेकर रविवार को दो पालियों में प्रशिक्षण दिया गया । प्रत्येक पालियों में 25 कमरों में 10-40 पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया गया । मास्टर ट्रेनरों ने निर्वाचन आयोग के निर्देशों से पीठासीन अधिकारी , मतदान अधिकारी प्रथम , मतदान अधिकारी द्वितीय , मतदान अधिकारी तृतीय को उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी । ईवीएम व वीवीपैट की सोलिंग प्रकिया , दस्तावेजों को पूर्ण करने . प्रत्येक दो घंटे पर मतदान प्रतिशत निकालने आदि के बारे में जानकारी दी । मतदान से पूर्व मॉकपोल करने के बारे में बताया । इस अवसर पर सीडीओ साहित्य प्रकाश मिश्र , परियोजना निदेशक राजेश कुरील ने कक्षों में पहुंचकर मतदान कार्मिकों के सवालों के जवाब दिए ।

Exit mobile version