Site icon Bhoomika Bharat News

शादी का झांसा दे घर बुलाकर जबरदस्ती युवती से किया दुष्कर्म मामला दर्ज

बनखेड़ी। नजदीकी ग्राम केसला के निवासी युवक ने एक 21 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम केसला (कुर्सीढाना) निवासी राजेंद्र पिता खरगराम कुशवाहा ने विगत बुधवार पीड़िता को शादी की बात करने के बहाने से खेत पर स्थित मकान पर बुलाया तथा मौका देखकर दुष्कर्म कर दिया, पीड़िता द्वारा विरोध करने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट भी की गई जिससे पीड़िता के चेहरे पर चोट भी आईं हैं। आरोपी ने मामले की जानकारी किसी को देने पर जान से मारने की धमकी दी जिसके बाद पीड़िता सहमी हुई थी, परिजनों के संबल देने के बाद रविवार को थाने पहुंचकर मामला दर्ज कराया गया। पुलिस ने आईपीसी की धारा 376, 506, 323, 294 के अन्तर्गत अपराध पंजीबद्ध किया है। सूत्रों के मुताबिक आरोपी राजेंद्र के अन्य कई युवतियों से भी प्रेम संबंध हैं जिनकी फोटो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहीं हैं।

Exit mobile version