Site icon Bhoomika Bharat News

कोचिंग पढने घर निकला छात्र लापता, परिजनों चितिंत

 

सीवान: जिले के नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव अनिल साह का लड़का सुमित साह कोचिंग पढ़ने के लिए घर से निकला और लापता हो गया है।जिससेे पीड़ित परिजन इसको लेकर काफी परेशान हैं। लापता किशोर नौतन थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव का रहने वाला अनिल कुमार साह का बेटा सुमित कुमार साह(16) है।लापता किशोर के दादा नागेंद्र साह ने बताया कि सुमित बोलने में असमर्थ है। वह पूरी तरीके से गूंगा है। वह घर पर था। एक दिन पहले वह घर से कोचिंग पढ़ने के लिए निकला था। लेकिन वह घर वापस नहीं लौटा। काफी देर तक जब घर नहीं पहुंचा तो घर वालों ने उसकी खोजबीन करनी शुरू की। काफी इधर-उधर खोजने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चल पाया है।

आज पीड़ित परिजनों ने इसको लेकर स्थानीय नौतन थाना में आवेदन देकर लापता किशोर को ढूंढ निकालने की मांग की है। दादा नागेंद्र साह ने बताया कि परिजन किसी अनहोनी घटना के होने से चिंतित है। उन्होंने आगे कहा की लापता सुमित बोल नहीं पाता है, जिसके कारण और भय बना हुआ है। वहीं थाना अध्यक्ष ने कहा की आवेदन के आधार पर लापता किशोर को ढूंढने में पुलिस जुटी है।फिलहाल परिजनों सशंकित है की कोई अनहोनी ना हो जाये।

Exit mobile version