Site icon Bhoomika Bharat News

कांग्रेस का 30 अप्रैल को सरदारपुर विधानसभा में अनेक गांवों में रोड शो और नुक्कड़ सभा

धार जिला ब्युरो गोपाल रावडिया (मारु) की रिपोर्ट

धार महु लोकसभा चुनाव की सरगर्मियां हुई तेज सरदारपुर विधानसभा मे कांग्रेस का रोड शो एवं नुक्क्ड सभा 30 अप्रैल को
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल, विधायक ग्रेवाल सहित जिले के विधायक भी होंगे शामिल लोकसभा चुनाव को लेकर सरदारपुर विधानसभा मे कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन मे कांग्रेस का रोड शो एवं विभीन्न ग्रामो मे नुक्कड सभा दिनांक 30 अप्रैल 2024 को रखी गई है जिसमे नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल, क्षैत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल, कुक्षी विधायक सुरेन्द्रसिंह बघेल, बदनावर विधायक भंवरसिंह शेखावत, मनावर विधायक हीरालाल अलावा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष कमलकिशोर पाटीदार, जिला कांग्रेस प्रभारी निर्मल मेहता एवं लोकसभा चुनाव के सरदारपुर विधानसभा प्रभारी राजा बघेल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे। रोड शो सुबह 09 बजे अमझेरा से कार्यालय शुभारंभ, कार्यकर्ता बैठक एवं नुक्कड सभा के साथ प्रारंभ होगा जो राजपुरा, मांगोद चैपाटी, बान्देडी, सगवाल फाटा, केशरपुरा, कपास्थल फाटा, रालामंडल फाटा, बालोदा, भरावदा, घटोदा होते हुए दोपहर 03 बजे दसई पहुचेगा जहा पर कार्यालय शुभारंभ, कार्यकर्ता बैठक एवं नुक्कड सभा होगी। इसके बाद रोड शो चोटिया बालोद, हनुमन्त्या पदमपुरा फाटा, खुंटपला होते हुए शाम 05 बजे बरमण्डल पहुचेगा जहा पर कार्यकर्ता बैठक एवं नुक्कड सभा होगी। बरमण्डल के बाद रोड शो लाबरिया, संदला-सलवा, साजोद होते हुए रात्रि 08 बजे राजोद पहुचेगा जहा पर कार्यकर्ता बैठक एवं नुक्कड सभा होगी। रोड शो मे जिले एवं सरदारपुर विधानसभा के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बडी संख्या मे शामिल होंगे।

Exit mobile version