Site icon Bhoomika Bharat News

अम्बेडकरनगर: बरात में युवक ने साले को पीटर कर किया मरणासन्न

अंबेडकरनगर कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर में आई बरात में डीजे बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस पर एक व्यक्ति ने अपने रिश्तेदार (साले) को पीट-पीटकर मरणासन्न कर दिया। इसके बाद बेहोशी की दशा में खेत में छोड़कर भाग गया।
गंभीरावस्था में युवक को पहले जिला अस्पताल फिर राजकीय मेडिकल कॉलेज सदरपुर में भर्ती कराया। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर के कटरिया याकूबपुर में शनिवार देर शाम कोतवाली क्षेत्र टांडा के धौरहरा से बरात आई थी। बताया जाता है कि इसी बीच डीजे बनाने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच धौरहरा निवासी मन्नू विश्वकर्मा ने हंसवर थाना क्षेत्र के भूलेपुर निवासी अरविंद (25) की पिटाई कर दी।
बताया जाता है कि मन्नू अपने साले अरविंद को पीटता हुआ खेत की तरफ लेकर चला गया। वहां उसने उसके सिर व चेहरे पर ईंट से कई प्रहार कर दिए। इससे अरविंद बेहोश होकर खेत में गिर गया। युवक को मरणासन्न छोड़कर वहां से भाग खड़ा हुआ।
कुछ देर बाद बरात में आए लोगों ने खेत में अरविंद को बेहोशी की दशा में पाया। उसे आनन-फानन जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। बाद में पीड़ित पक्ष ने कोतवाली में केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू कर दी है। बताया जाता है कि जिस समय विवाद हुआ उस समय दोनों ही नशे में थे।

Exit mobile version