Site icon Bhoomika Bharat News

नए पुल पर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से गई बाइक सवार युवक की जान, हादसा सीसीटीवी में कैद

नए यमुना पुल पर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही के चलते बाइक सवार एक युवक की जान चली गई। हादसे का पूरा वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है। अपने लेन पर जा रहे ई-रिक्शा चालक ने अचानक यूटर्न ले लिया। इसके चलते तेज रफ्तार से आ रहा बाइक सवार रिक्शे से टकरा गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

नए यमुना पुल पर ई-रिक्शा चालक की लापरवाही से 21 वर्षीय युवक की जान चली गई। हादसा शनिवार दोपहर हुआ। बाइक सवार युवक शहर से नैनी की ओर जा रहा था। इसी दौरान मिंटो पार्क के सामने नए यमुना पुल पर आगे चल रहे ई रिक्शा चालक ने अचानक यू टर्न लिया। इससे बाइक सवार युवक ई रिक्शा में जा टकराया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

युवक का नाम आकाश सिंह पुत्र अश्वनी कुमार सिंह निवासी चाका नैनी है। कीडगंज इंस्पेक्टर दीपा सिंह ने बताया कि अज्ञात ई रिक्शा चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, उसकी तलाश की जा रही है।

Exit mobile version