Site icon Bhoomika Bharat News

सिंगरौली के सर‌ई थाना क्षेत्र में भूसा से भरे तीन पिकअप वाहनों को पुलिस चौकी तिनगुड़ी ने जप्त कर कि गई कार्यवाही। जर्नलिस्ट भुपेंद्र कुुमार विश्वकर्मा ,,,✍️✍️

वन्दे भारत लाइव न्यूज सिंगरौली,,,,,,,सिंगरौली जिले में आगामी 30 जून तक भूसा-चारा पैरा के परिवहन पर कलेक्टर चन्द्रशेखर शुक्ला ने रोक लगा दिया है और पुलिस एवं राजस्व अधिकारियों को निर्देशित किया है कि किसी भी हालत में भूसा-चारा एवं मवेशियों से संबंधित आहार का परिवहन दूसरे जिले से न हो इसके लिए ऐतिहातन कार्यवाही करें। 

कलेक्टर के उक्त निर्देश के परिपालन में सरई थाना टीआई एवं तिनगुड़ी चौकी पुलिस ने तीन पिकअप वाहनों को जप्त कर धारा 188 के तहत कार्यवाही किया है।

 

जानकारी के अनुसार,कलेक्टर ने आगामी 30 जून तक मवेशियों के भूसा-चारा पोषण आहार के परिवहन पर रोक लगा दिया है। जहां पुलिस भी इस मामले में सक्रिय हो गई है और सरई पुलिस एवं तिनगुड़ी चौकी पुलिस ने भूसा से भरे तीन पिकअप वाहनों को जप्त कर कार्यवाही की है।

Exit mobile version