Site icon Bhoomika Bharat News

व्यय प्रेक्षक ने एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी, वीएसटी तथा व्यय अनुवीक्षण टीम के सदस्यों के साथ की बैठक।


चित्रकूट 27 अप्रैल 2024

व्यय प्रेक्षक ने एफएसटी, एसएसटी, वीवीटी, वीएसटी तथा व्यय अनुवीक्षण टीम के सदस्यों के साथ की बैठक।

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट अब तक किए गए कार्यों की ली जानकारी एवं दिए आवश्यक दिशा-निर्देश।
लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 को निष्पक्ष, पारदर्शी व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त 48-लोकसभा बांदा/चित्रकूट मा0 व्यय प्रेक्षक सब्यसांची चक्रवर्ती ने आज कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन को लेकर गठित उड़न दस्ता टीम, स्थैतिक निगरानी टीम, वीडियो अवलोकन टीम, वीडियो सर्विलेंस टीम, मीडिया प्रमाणन टीम तथा व्यय अनुवीक्षण टीम के सदस्यों के साथ बैठक कर अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में मां व्यय प्रेक्षक ने उड़न दस्ता टीम को निर्देश दिए की अपने-अपने क्षेत्र में लगातार भ्रमणशील रहकर आने-जाने वाले वाहनों, संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग करने के साथ ही सी विजिल ऐप पर प्राप्त शिकायतों का निस्तारण भी सुनिश्चित करें। स्थैतिक निगरानी टीम को निर्देश दिए की चिन्हित चेक पॉइंट्स, बैरियर पर आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग करने के साथ क्षेत्र में भी भ्रमण कर आकस्मिक वाहनों की जांच करने के निर्देश दिए। चेकिंग के दौरान नगदी, शराब, पैसा, आभूषण तथा अन्य सामग्री पाए जाने पर निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार कार्य करें। उन्होंने कहा कि जिस टीम को जिस पॉइंट पर लगाया गया है वह टीम वहां उपस्थित रहकर कार्य करें। उन्होंने कहा कि मेरे द्वारा क्षेत्र भ्रमण के दौरान इसकी आकस्मिक चेकिंग भी की जाएगी, उन्होंने कहा कि अंतर्राज्यीय बॉर्डर चेक पोस्ट पर अच्छी तरह से वाहनों की चेकिंग कराई जाए, उन्होंने सभी टीमों के अधिकारियों से अभी तक क्या कार्यवाही हुई है के बारे में विस्तृत जानकारी ली,एम सी एम सी टीम से कहा कि प्रतिदिन पैड न्यूज़, चैनल , सोसल मीडिया आदि पर लगातार निगरानी करते रहे, उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी से कहा कि गत तीन माह के अंदर कितनी शराब की बिक्री हुई है और इस समय क्या स्थिति है उसकी सूचना उपलब्ध कराए, उन्होंने सभी टीमों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के अनुसार पूर्ण जिम्मेदारी के साथ अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें। बैठक में वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह ने मां व्यय प्रेक्षक का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आपके द्वारा जो भी निर्देश दिए गए हैं उसका सभी संबंधित अधिकारियों से अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा।
बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेश प्रसाद, उप जिलाधिकारी कर्वी सौरभ यादव, मऊ राकेश कुमार पाठक, उप जिलाधिकारी मोहम्मद जसीम, आलोक सिंह, सतीश चन्द्र, प्रभागीय वनाधिकारी नरेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ कोषाधिकारी रमेश सिंह, सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version