
हनुमान जी उठने, सोते, जागते, बैठते केवल रामनाम की धुन मे रमें रहते हैं। हनुमान जी परम दयालु और परम कृपालु है वे अपने भक्तों पर कृपा बनाए रखते हैं।
1. सालासर बालाजी धाम – भारत के राजस्थान राज्य में पड़ने वाले हनुमान जी के सुप्रसिद्ध मंदिर सालासर बाला जी धाम है। यह मंदिर अपने आप में कई कारणों से विशेष महत्व रखता है। इस मंदिर में हनुमान जी की जो प्रतिमा स्थापित है उस प्रतिमां में हनुमान जी की दाढ़ी और मूंछ देख सकते हैं। इस मंदिर के अतिरिक्त संपूर्ण भारत में ऐसा कोई मंदिर नहीं जहां आपको हनुमान जी की दाढ़ी और मूंछ दिखाई पड़े। इस मंदिर की स्थापना संत मोहनदास के द्वारा विक्रम संवत 1811 को की गई थी। इस मंदिर में आने वाले भक्तों का मानना है यह एक सिद्ध स्थान है। जहां श्री राम भक्त हनुमान अपनी संपूर्ण शक्ति के साथ विराजते हैं। इस मंदिर में आने वाले भक्तों की समस्त मनोकामनाएं पूर्ण होती है।
