Site icon Bhoomika Bharat News

अर्जुन कुमार की रिपोर्ट गैंगेस्टर का वांछित अभियुक्त अवैध तमन्चे के साथ गिरफ्तार

अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

गैंगेस्टर का वांछित अभियुक्त अवैध तमन्चे के साथ गिरफ्तार

मवई अयोध्या मवई पुलिस ने गैंगेस्टर में वांछित अपराधी को अवैध तमन्चे व कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तथा सी ओ रूदौली आशीष निगम के पर्यवेक्षण में अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत शुक्रवार को दुल्लापुर तिराहे के निकट एक युवक को अवैध तमन्चे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।सी ओ रूदौली आशीष निगम ने बताया कि कार्यवाहक थानाध्यक्ष अभिनन्दन पांडेय के नेतृत्व में उप निरीक्षक मो0 इदरीश खाँ ,हेड कांस्टेबल रवींद्र कुमार ,सिपाही शिवाजी यादव क्षेत्र भ्रमण पर थे।जब दुल्लापुर तिराहे के निकट पुलिस टीम पहुंची तो एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश करने लगा।पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया।तलाशी लेने पर उसके पास एक तमंचा 12 बोर तथा दो जीवित कारतूस बरामद हुए।पकड़े गये युवक की पहचान पटरंगा थाना क्षेत्र के ग्राम लोनियन पुरवा के राकेश यादव उर्फ कल्लू पुत्र छंगा प्रसाद यादव के रूप में हुई।सी ओ आशीष निगम ने बताया कि राकेश कुमार यादव एक शातिर अपराधी है।उसके विरुद्ध मवई थाने में धारा 379 / 411 धारा 411/ 413/ 414 चोरी तथा चोरी का माल खरीदने व बेचने व धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत तीन मुकदमे पहले से ही दर्ज थे।सी ओ आशीष निगम ने बताया कि राकेश यादव को 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत जेल भेज दिया गया है।

Exit mobile version