Site icon Bhoomika Bharat News

कांग्रेस कार्यालय पर दिग्विजय सिंह की धर्म पत्नी अमृता सिंह ने ली सोशल मीडिया आइटीसेल कार्यकर्ताओं की बैठक

सुसनेर। स्थानीय सोयत रोड़ पर स्थित कांग्रेस कार्यालय सुसनेर पर राजगढ़ लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह की धर्म पत्नी अमृता सिंह ने सोशल मीडिया आईटी सेल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। बैठक में अमृतासिंह द्वारा कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को उचित दिशा निर्देश दिए गए। साथ ही उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारीयो से उन्होंने एक एक करके विस्तार से चर्चा करके किस तरह से पार्टी को मजबूत करना है इस बारे में कार्यकर्ताओं की राय जानी। साथ ही उन्होंने इस अवसर कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा किए गए जनकल्याणकारी कार्यों को जल्द से जल्द जन जन तक पहुंचाने के लिए सोशल मीडिया ही सबसे अच्छा मंच है। जिस पर हमे मजबूती से मजबूत होना पड़ेगा। इस अवसर पर पूर्व सांसद नारायणसिंह आमलावे,  क्षेत्रीय विधायक भेरूसिंह परिहार बापू, कांग्रेस जिला अध्यक्ष बंसीलाल पाटीदार, कांग्रेस विधानसभा संगठन मंत्री आशिकहुसेन बोहरा, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष शरावती बोड़ाना, ब्लॉक महामंत्री दीपक राठौर, राणा चितरंजनसिंह सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद थे।

चित्र : सुसनेर कांग्रेस कार्यालय पर अमृतासिंह कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक करते हुए।
Exit mobile version