Site icon Bhoomika Bharat News

पति के मृत्यु के पश्चात प्राप्त संपत्ति पर हिन्दू महिलाओं को पूर्ण अधिकार नहीं


 

मृत पिता के बाद भाई बहन के बीच बटवारे को लेकर एक मुकदमें में दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा कि एक हिंदू महिला को मृत पति से प्राप्त संपत्ति को उपयोग करने का पूरा अधिकार है लेकिन उस संपत्ति पर उसका पूरा अधिकार नहीं हो सकता है।

न्यायमूर्ति प्रतिबा सिंह की पीठ ने कहा कि ऐसी महिला जिसके पास आय नही है, उसके लिए पति द्वारा दी गई संपत्ति उसके लिए वित्तीय सुरक्षा का उपाय है। माननीय न्यायालय के कहा कि ऐसा प्रावधान पति के निधन के बाद पत्नी का बच्चों पर निर्भरता को कम करता है। ऐसी परिस्थितियों में पत्नी को सम्पूर्ण जीवन काल, संपत्ति का प्रयोग करने का पूरा अधिकार है।

 

Exit mobile version