Site icon Bhoomika Bharat News

यातायात पुलिस द्वारा यातायात का पालन न करने वाले गाड़ी चालकों के विरुद्ध चलाया गया चेकिंग अभियान

सिद्धार्थनगर. प्रभारी यातायात अमरेश कुमार मय टीम द्वारा सड़क सुरक्षा पखवाड़ा के तहत सनई चौराहा, साड़ी तिराहा,पेट्रोल पम्प तिराहा, हैड्रिल तिराहा तथा अन्य स्थानों पर पीo एo सिस्टम से आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ- साथ सड़को के किनारे अवैध रूप से खड़े वाहनों को हटवाने के साथ-साथ यातायात नियमो का पालन न करने वाले कुल 42 वाहनों का चालान करते हुए ₹43500/- शमन शुल्क की कार्यवाही करते हुए प्रत्येक दशा मे यातायात नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओ की संख्या मे भारी कमी लायी जा सके।

Exit mobile version