Site icon Bhoomika Bharat News

सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

शोहरतगढ़। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मड़नी चौराहे के पास बुधवार को बाइक और ऑटो रिक्शा की भिड़ंत में बाइक सवार व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने घायल को बढ़नी पीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल बस्ती के लिए रेफर कर दिया। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के हरिहरपुर गांव का निवासी धनीराम (35) बुधवार को बाइक से बढ़नी से पचपेड़वा किसी कार्य से जा रहे थे। जैसे ही मड़नी चौराहे पहुंचे कि सामने से आ रहे ऑटो रिक्शा से भिड़त हो गई और हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस संबंध में बढ़नी चौकी प्रभारी सभाशंकर ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है, पीड़ित की ओर से तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Exit mobile version