Site icon Bhoomika Bharat News

*लोकसभा चुनाव में तेजस्वी की सभाओं में आ रही भीड़ पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले – पैसे और जाति के नाम पर भीड़ जुटाकर और उलूल-जलूल बोलकर लोगों को भटकाने का काम करते हैं ये लोग*

*लोकसभा चुनाव में तेजस्वी की सभाओं में आ रही भीड़ पर प्रशांत किशोर का तंज, बोले – पैसे और जाति के नाम पर भीड़ जुटाकर और उलूल-जलूल बोलकर लोगों को भटकाने का काम करते हैं ये लोग*

*पटना*: RJD द्वारा लोकसभा चुनाव में जुटा रहे भीड़ पर पत्रकारों ने प्रशांत किशोर से सवाल पूछे। प्रशांत किशोर ने सवालों का जवाब देते हुए तेजस्वी यादव और राजद पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीते दिनों नीतीश कुमार ने भी समाधान यात्रा की थी, बिहार के कितने लोगों और बिहार की कितनी समस्याओं का समाधान हो गया? अभी राहुल गांधी न्याय यात्रा कर रहे हैं, बिहार के कितने लोगों को न्याय मिल गया? अब तेजस्वी के जन विश्वास यात्रा करने से क्या होगा? सबसे ज्यादा विश्वास आपने तोड़ा है। 30-32 सालों से बिहार में लालू-नीतीश का ही राज है। इतने सालों में गरीबी मिटी नहीं, पलायन रुका नहीं, रोजगार मिला नहीं। अब किस विश्वास की बात कर रहे हैं आप? जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। लोग आएंगे विश्वास यात्रा में, कुछ लोग इकट्ठा भी हो जाएंगे। लेकिन, काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ाई जा सकती है। जिन लोगों ने राजद, लालू जी के बेटे की सरकार देखी है वो जानते हैं ये जात-पात, हिन्दू-मुस्लिम, भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी से ऊपर उठकर राजनीति नहीं कर सकते हैं। ये इनका कैरेक्टर है। इन चार चीजों से ऊपर उठकर आरजेडी के लोग राजनीति नहीं कर सकते हैं।

Exit mobile version