Site icon Bhoomika Bharat News

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे को बड़ी चेतावनी, ‘अगर मै बोलूंगा तो…’

विजय कुमार भारद्वाज/मुंबई

महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे की उद्धव ठाकरे को बड़ी चेतावनी, ‘अगर मै बोलूंगा तो…’

मुंबई/महाराष्ट्र: राज्य महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे के कई छिपे रहस्य को बाहर निकालने की तरफ इशारा किया है। और उद्धव ठाकरे को चेतावनी दी है।उन्होंने कहा अगर मै बोलूंगा तो मुंह दिखाने के लिए भी नहीं बचोगे। लंदन से लेकर लखनऊ तक, खोका से कंटेनर तक सब बाते समय आने पर बताऊंगा. मेरा मुंह मत खुलवाओ, पानी सिर के उपर जाएगा तो कागजात के साथ पोल खोलूंगा।आदित्य ठाकरे पर बोला हमला इंटरव्यू के दौरान सीएम शिंदे ने उद्धव ठाकरे के बेटे आदित्य ठाकरे पर भी हमला बोला।मुख्यमंत्री ने कहा कि आदित्य ठाकरे पहले अपनी उम्र देखे फिर बात करे बालासाहेब की विचार को गंवा दिया है। उनको बात करने का कोई हक नहीं है। ठाकरे सरकार के समय कई बीजेपी नेताओं को जेल में डालने वाले थे। देवेद्र फडणवीस को भी जेल में डालने का प्लान हुआ था। उद्धव ठाकरे ने जेल में डालकर बीजेपी को तोड़ने का प्लान बनाया था। मुझ पर किसी का दबाव नहीं था। मैंने पार्टी बचाने के लिए सब कुछ किया है।बता दें कि महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज चुनावी शोर-गुल थम जाएगा। महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे पहले चरण के चुनाव के बाद अब दूसरे चरण को लेकर चुनावी मैदान में अपनी ताकत झोंक रहे हैं।आज महाराष्ट्र में कई बड़े नेताओं की रैली होनी है। राहुल गांधी भी आज महाराष्ट्र दौरे पर रहेंगे। वो महाराष्ट्र की सोलापुर सीट और अमरावती सीट पर चुनावी प्रचार में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version