Site icon Bhoomika Bharat News

रीवा के किसान की बेटी बनी एमपी टॉपर, अंशिका मिश्रा ने 500 में से 493 अंक किए हासिल ।

रीवा/भोपाल – मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल ने 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम जारी कर दिए हैं। जहां रीवा की दो बेटियों ने रीवा का नाम प्रदेश भर में रोशन कर दिया है। मैथ्स-साइंस ग्रुप से रीवा की अंशिका मिश्रा 493 अंक हासिल कर 12वीं की परीक्षा में टॉपर रही हैं। जो कि इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं।

अंशिका के पिता किसान, मां गृहणी

अंशिका मिश्रा जिले के शाहपुर स्थित पटना गांव की निवासी हैं. वर्तमान में वह रविदास नगर बोदाबाग में रहती हैं. अंशिका मिश्रा इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल की छात्रा हैं और कक्षा 3 से वह इसी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं. अंशिका के पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा पेशे से एक किसान हैं और मां प्रभा मिश्रा ग्रहणी हैं.

कड़ी मेहनत ने दिलाई सफलता

अंशिका की कड़ी मेहनत ने आज उसे इस मुकाम तक पहुंचाया है. पिता ज्ञानेंद्र मिश्रा की आर्थिक स्थिति भी अंशिका की पढ़ाई की रुकावट नहीं बनी. बिना किसी ट्यूशन के ही प्रतिदिन 9 घंटे की पढ़ाई करते हुए कड़ा परिश्रम कर अंशिका ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. अंशिका ने साइंस ग्रुप में 500 में से 493 अंक प्राप्त किए हैं. 98.6 प्रतिशत अंकों के साथ प्रदेश भर में प्रथम स्थान अर्जित करके प्रदेश के साथ जिले का नाम रोशन किया है.

 

 

 

Exit mobile version