Site icon Bhoomika Bharat News

*मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सपा के हल्ला बोल का सफाया होगा और हमारे सामने भाजपा का सामंतवाद भी नहीं टिक पाएगा! बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव*

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

*मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सपा के हल्ला बोल का सफाया होगा और हमारे सामने भाजपा का सामंतवाद भी नहीं टिक पाएगा! बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव*

मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से भाजपा के सामंतवाद और सपा के हल्ला बोल का होगा सफाया

दलित पिछड़े और अल्पसंख्यक बसपा के साथ घोसी यादव सपा से नाराज बसपा प्रत्याशी की होगी जीत

 बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव आज मीडिया से रूबरू हुई उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए सभी वर्ग के लोग बसपा के साथ खड़े हैं उन्होंने अपनी जीत का दावा करते हुए कहा कि इस बार मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से सपा के हल्ला बोल का सफाया होगा और हमारे सामने भाजपा का सामंतवाद भी नहीं टिक पाएगा!

उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि लोकसभा क्षेत्र की जनता सपा और भाजपा दोनों ही दलों से परेशान है वह परिवर्तन चाहती है इसलिए बसपा के साथ खड़ी है!

श्री यादव ने कहा कि जनता का रुहान इस समय बसपा के पक्ष में है इसलिए सपा बीजेपी के प्रत्याशी परेशान दिखाई दे रहे हैं वह तरह-तरह के प्रलोभन देकर जनता को लुभाना चाहते हैं लेकिन इस बार आम जनता ने मन बना लिया है कि वह संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की बेहतर सुविधाओं के लिए मतदान करेगी बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी शिव प्रसाद यादव सघन भ्रमण कर मतदाताओं से वोट की अपील कर रहे हैं ।

Exit mobile version