Site icon Bhoomika Bharat News

जिले के 05 विधानसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल एवं 02 विधानसभा क्षेत्रों में 07 मई मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

जिले के 05 विधानसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल एवं 02 विधानसभा क्षेत्रों में 07 मई मतदान दिवस के दिन सार्वजनिक अवकाश घोषित

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में जिला मजिस्ट्रेट विशाख जी 0 द्वारा मतदान दिवस को लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम , 1951 की धारा -135 ख में निहित प्राविधानानुसार अविरल प्रक्रिया वाले कारखानों में कार्यरत समस्त कर्मचारियों को मतदान का उपयुक्त अवसर प्रदान करने के लिए मतदान दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया है । उन्होंने निर्देश दिए हैं कि जनपद अलीगढ़ में 71 – खैर , 72 – बरौली , 73 – अतरौली , 75 – कोल , 76 – अलीगढ़ में 26 अप्रैल शुक्रवार को होने वाले मतदान एवं 74 – छर्रा व 77 – इगलास में 07 मई मंगलवार को होने वाले मतदान के दिन जहाँ कोई दुकान एवं वाणिज्यिक अधिष्ठान , कारखाना स्थित है , ऐसी दुकानों एवं वाणिज्यिक अधिष्ठानों व कारखानों द्वारा मनाया जाने वाला सामान्य साप्ताहिक बन्दी का दिन नहीं है , तो मतदान के वास्तविक दिन बन्दी दिवस के रूप में मनाया जाएगा और अगले साप्ताहिक अवकाश के दिन उनसे कार्य नहीं लिया जाएगा ।

Exit mobile version