Site icon Bhoomika Bharat News

बसखारी पुलिस ने पास्को एक्ट अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*

*बसखारी पुलिस ने पास्को एक्ट अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल*


*अंबेडकरनगर* । अपराध व अपराधियों के ऊपर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के क्रम में पुलिस अधीक्षक डॉ कौस्तुभ के द्वारा चलाए जा रहे हैं अभियान व अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पांडेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर सुरेश कुमार मिश्र के निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह के लगातार प्रयास से कां रणवीर सिंह, कां कृष्णकांत ठाकुर, कां रामबली ने 23 अप्रैल दिन मंगलवार मु.अ.सं- 380/22 धारा 376/363 भादवि व 3/4 पास्को एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त /ईनामिया दस हजार के अभियुक्त नदीम खान पुत्र जियाउल खान निवासी ग्राम उसिया थाना दिलदार जनपद गाजीपुर उम्र लगभग 24 वर्ष किछौछा से गिरफ्तार कर लिया गया। जो अपहरण एवं दुराचार का साथी अपराधी है। थानाध्यक्ष संत कुमार सिंह ने कहा कि अपराधी सुधर जाएं नहीं तो उनका स्थान सिर्फ सलाखों के पीछे होगा, उन्होंने कहा कि अपराधियों के खिलाफ जितनी सख्त कार्रवाई होगी, अपराध उतना ही कम होगा।

Exit mobile version