Site icon Bhoomika Bharat News

पश्चिम बंगाल-जगदल : परित्यक्त मकान से भारी संख्या में बम बरामद, इलाके में हड़कंप

सर्मिष्ठा नाग- पश्चिम बंगाल-जगदल : परित्यक्त मकान से भारी संख्या में बम बरामद, इलाके में हड़कंप
कई ड्रम और बक्सों में बम भरे हुए थे बैरकपुर. उत्तर 24 परगना की भाटपाडा नगरपालिका के वार्ड 32 के एक परित्यक्त मकान से भारी संख्या में बम बरामद होने से हड़कंप मच गया. पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक परित्यक्त मकान में छापेमारी की, जहां कई ड्रम और बक्सों में बम भरे हुए थे. पुलिस ने अभियान चलाकर घर से बड़े पैमाने में बम बरामद किया है. पुलिस का अनुमान है कि इलाके को अशांत करने के लिए बमों को रखा गया था. खबर पाकर बैरकपुर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल के मौके पर पहुंचे थे. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है कि आखिर किसने और क्यों इतने बड़े पैमाने पर यहां बम रखे थे.

Exit mobile version