Site icon Bhoomika Bharat News

चुनार पक्का पुल से मंगलवार दोपहर दो किशोरियों ने गंगा में छलांग लगा दी

चुनार पक्का पुल से मंगलवार दोपहर दो किशोरियों ने गंगा में छलांग लगा दी। किशोरियों के डूबने की खबर लगते ही लोगों की भीड़ लग गई। दोनों का शव शाम करीब छह बजे बरामद हुआ। दोनों ने स्कूल ड्रेस पहन रखा था और एक काले दुपट्टे से दोनों के एक-एक हाथ एक-दूसरे से बंधे थे। पुल पर एक साइकिल मिली जिस पर रखे बैग में मोबाइल फोन, आधार कार्ड मिले। इसके अलावा मौके पर चप्पल-जूती आदि सामान मिले। मोबाइल नंबर व आधार कार्ड के आधार पर दोनों के स्वजन को घटना की सूचना दी गई।

Exit mobile version