Site icon Bhoomika Bharat News

सीडीओ ने किया विकास खण्ड खुनियांव का औचक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर. सीडीओ के निरीक्षण में खुनियांव खण्ड विकास परिसर में साफ सफाई का अभाव पाया गया, एडीओ, पंचायत कार्यालय में ओडीएफ प्लस ग्राम एवं रेट्रोफिटिंग के कार्यो की समीक्षा की गयी। कार्यालय के सभी पटल पर अभिलेखों का रखरखाव एवं पत्रावली का अवलोकन किया गया। पीयूष पांडेय ग्राम पंचायत अधिकारी की सर्विस बुक एवं सुजीत जायसवाल की जीपीएफ पासबुक का अवलोकन किया गया। सर्विस बुक में पेजिंग करने के निर्देश दिए गये। आरटीआई रजिस्टर एवं जनसुनवाई पंजिका का अवलोकन करते हुए आवश्यक निर्देश दिये गये। जनसूचना रजिस्टर का अवलोकन करते हुए खण्ड विकास अधिकारी को निर्देश दिए गये कि ग्राम पंचायतवार/सचिववार लम्बित प्रकरण की समीक्षा करते हुए समयबद्ध सूचना उपलब्ध करावे। सभी निर्माण कार्य की पत्रावली में नोटशीट पर एवं एमबी पर जेई एवं अन्य सभी के नाम पदनाम सहित मुहर लगने के निर्देश दिया गया। महात्मा गांधी नरेगा सेल में निर्माण कार्य की पत्रावली एवं अन्य अभिलेख ग्राम पंचायतवार रैक में रखने के निर्देश दिए गये। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित किया गया कि महात्मा गांधी नरेगा योजना के अंतर्गत निर्धारित 8.4.9 के मानक एवं सभी पत्रावली में आवश्यक चेक लिस्ट के अनुसार अभिलेख संरक्षित किया जाये। खण्ड विकास अधिकारी से मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं के उपलब्धता हेतु बूथ वार समीक्षा करते हुए सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा निरीक्षण के पाई गई कमियों को ठीक करने के निर्देश दिया गया। बाल विकास परियोजना कार्यालय खुनियाव का निरीक्षण किया गया। ग्राम पंचायत बढ़या में महात्मा गांधी नरेगा से कराए जा रहे मिट्टी पटाई कार्य का भी निरीक्षण किया गया।

Exit mobile version