Site icon Bhoomika Bharat News

थोड़े से हार्मोन्स बदलाव से मुह पे बाल आगए तो इस टॉपर बेटी को शुभकामना देने के बजाए मजाक उड़ाओगे

थोड़े से हार्मोन्स बदलाव से मुह पे बाल आगए तो इस टॉपर बेटी को शुभकामना देने के बजाए मजाक उड़ाओगे इतना पतन होगया है,ये बच्ची उत्तर प्रदेश के 10th बोर्ड की टॉपर प्राची निगम है। यूपी जैसे अमेरिका इतने बड़े राज्य में जहा कंपटीशन इतना कठिन है,वैसे राज्य में  बोर्ड में टॉपर बनना यह बहुत बड़ी  बात है लेकिन  हार्मोनल बदलाव को लेके इस बेटी का जिस तरह से मजाक उड़ाया गया वो किसी भी सभ्य समाज के लिए नैतिक पतन की परिकाष्ठा है जिसकी जितनी भर्त्सना की जाय वो कम है।

मेडिकल साइंस इतनी तो तरक्की कर चुका है की  ये बदलाव तो हो ही जायेगा लेकिन  टॉपर बेटी को शुभकामना देने  की बजाए मजाक उड़ाने वाले  निम्न स्तर के लोगो तुम्हारी सोच का बदलाव संभव नहीं हैं।

इस बेटी प्राची निगम ने चाहे यूपी में 10th टॉप किया हो लेकिन गर्व पूरे देश को है इस बिटिया पर खूब आगे  बड़ो बेटी मुट्ठी भर गंदगी सम्पूर्ण समाज का प्रतिनिधित्व नही करती।पूरा देश तुम्हे अपनी होनहार बेटी मानता है ।पूरे देश की ओर से शुभकामनाएं गर्व है तुम पर प्राची बेटी

रिपोर्ट मुकेश कुशवाहा

Exit mobile version