Site icon Bhoomika Bharat News

संकट मोचन धाम पर होंगे अनेक धार्मिक कार्यक्रम |

खींवसर- खींवसर नागौर(राज.) हनुमान जन्मोत्सव परमंगलवार को लालावास स्थित संकट मोचन धाम पर अनेक धार्मिक कार्यक्रम होंगे। इस दौरान शहर में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। मंगलवार सुबह 7 बजे संकट मोचन धाम से प्रभात फेरी व वाहन रैली रवाना होगी। रैली रूपरजत चौराहा से खींवसर फोर्ट चौराहा, आथुणा बास, बख्तसागर, ब्रह्मपुरी, शिवचौक, गणेश चौक, शनिचर चौक, बस स्टेण्ड, शीतला माता मन्दिर होते हुए वापस संकट मोचन धाम मन्दिर पहुंचेगी। मन्दिर में सुन्दरकाण्ड पाठ सहित कई धार्मिक आयोजन होंगे। संवादाता- अमित खींवसर नागौर(राज.)  919828967336

Exit mobile version