Site icon Bhoomika Bharat News

नौकरी का झांसा देकर खुलवाया खाता, फिर युवक के बिना जानकारी के कर डाला लाखो का लेनदेन*

*नौकरी का झांसा देकर खुलवाया खाता, फिर युवक के बिना जानकारी के कर डाला लाखो का लेनदेन*

अंबेडकरनगर। नौकरी का झांसा देकर खाता खुलवाने के बाद एटीएम चेक बुक बैंक पासबुक अपने पास रखकर युवक के खाते से आरोपियों द्वारा भारी भर कैमरा कामका लेनदेन करने के मामले में पुलिस ने दोनों नाम से आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा में मुकदमा पंजीकृत किया है पीड़ित की शिकायती पत्र पर पुलिस अधीक्षक ने अकबरपुर कोतवाली पुलिस को मुकदमा पंजीकृत करने का निर्देश दिया था ।

सम्मनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत केशवपुर निवासी सुधीर कुमार पुत्र मदनलाल का आरोप है गांव के सूरज कुमार पुत्र सभाजीत के घर राहुल पुत्र त्रिलोचन निवासी कनकपट्टी बहोरीकपुर थाना अकबरपुर का आना-जाना है। जिसके माध्यम से उसकी जान पहचान हुई और इसी दौरान राहुल ने उसे नौकरी का झांसा देकर कहा कि चलिए आपका खाता खुलवा देते हैं बीते वर्ष 3 अगस्त को राहुल बैंक में जाकर बैंक कर्मचारी वीरेंद्र सिंह से मिलकर उसका खाता शहजादपुर के एक बैंक में खुलवाया तथा तत्काल एटीएम और पासबुक, चेक बुक, बैंक से दिलाकर, बैंक के बाहर निकालने के बाद कंपनी वेरिफिकेशन करवाने के नाम पर उसने बैंक पासबुक चेक बुक एटीएम ले लिया कहा कि बाकी सूचना तुम्हें दी जाएगी उसके बाद उसे बैंक के लेनदेन की कोई जानकारी नहीं हुई और न ही कोई किसी प्रकार से जानकारी दी गई।पीड़ित का आरोप है बीते 18 अप्रैल को खाते का स्टेटमेंट लिया तो जानकारी हुई कि उसके मोबाइल नंबर के स्थान पर दूसरा मोबाइल नंबर लगा दिया गया है तथा बैंक से काफी लेनदेन हुआ है जिसे जानकर पीड़ित काफी आश्चर्य चकित है। अकबरपुर कोतवाली पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के आदेश पर धोखाधड़ी की धारा में नामजद मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।

Exit mobile version