Site icon Bhoomika Bharat News

दो बाइकों में आमने-सामने भिड़ंतः एक की हालत गंभीर, दो घायल, चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के लामीदरहा के पास की घटना

वन्दे भारत न्यूज़ रायगढ़ 22 अप्रैल। चक्रधर नगर थाना क्षेत्र के रेगड़ा रोड़ लामीदरहा के पास दो बाइकों में आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई है। इस हादसे में एक युवक के बुरी तरह घायल होने की सूचना है वहीं दो अन्य युवक भी घायल हुए है।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 10 बजे की बताई जा रही है। हादसे में एक युवक बुरी तरह घायल हो गया जिसे मोहल्ले के आस पास के लोगों द्वारा एंबुलेंस को सूचना देकर बुलाया और गंभीर रूप से घायल सहित सभी को मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। गंभीर रूप से घायल की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है।

Exit mobile version