Site icon Bhoomika Bharat News

श्री वार्ष्णेय मंदिर में हुई 2100 थालों से महाआरती

अलीगढ़। श्री वार्ष्णेय मंदिर में 24 वें पटोत्सव समारोह के तहत दुग्धाभिषेक, वासुदेव सहाय महायज्ञ कार्यक्रम हुए। रात में 56 भोग लगाकर महाआरती की गई। ठाकुर जी की महाआरती 2100 थालों से की गई। छप्पन भोग के दर्शन भी सभी भक्तों ने किए। महंत पंडित मनोज मिश्रा ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच ठाकुर जी का दुग्धाभिषेक विधि विधान से कराया। श्री वासुदेवाय महायज्ञ को वैदिक मंत्रों के साथ पूर्ण कराया गया। सभी भक्तों ने अहूतियां दी। रात को भक्तों के हाथों में थाली में सजे दीपक महाआरती के आकर्षण रहे थे। इस दौरान विधायिका मुक्ता राजा, संजीव एलडी, आशा पंडित, राधेश्याम स्क्रैप, महेश ब्रह्मचारी, यतेंद्र वाइके, दीपेंद्र गुप्ता, भुवनेश वार्ष्णेय आदि रहे।

Exit mobile version