Site icon Bhoomika Bharat News

*अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।परिजनों में मचा कोहराम

रिपोर्ट मनोज कुमार शर्मा 

जिला मैनपुरी 

 

*अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या।परिजनों में मचा कोहराम*

मैनपुरी। थाना दन्नहार क्षेत्र दन्नहार में एक महिला ने अज्ञात कारणों से मकान के एक कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह परिजनों ने उसे फांसी पर लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्मार्टम के लिए भेजा।

 

मामला मैनपुरी जनपद के थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम अंडाहार का है।मृतका के पति सोनू के अनुसार रोज की भांति सभी परिजनों ने खाना खाया और खेत पर कटाई के कार्य के लिए चले गए । सोनू ने बताया घर पर सिर्फ उसकी पत्नी ममता रह गई थी। जब सुबह सभी परिजन घर पर पहुंचे तो उसकी पत्नी ममता का शव कमरे में लटका पाया। उसने बताया ममता ने फसी क्यू लगाई उसे नही पता सोनू के अनुसार घर पर किसी परिजन से कोई उसका विवाद नही हुआ था सभी ने रात को खाना साथ में खाया था।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version