Site icon Bhoomika Bharat News

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी फंड में दिया मॉइक्रो डोनेशन

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी फंड में दिया मॉइक्रो डोनेशन

ईश्वर नौरंगे/आरंग! भारतीय जनता पार्टी अपने स्थापना दिवस से माइक्रो डोनेशन अभियान (BJP Micro Donation) की शुरुआत की है , इसके तहत कोई भी 5 रुपये से लेकर 1000 रुपये तक डोनेशन भाजपा को दे सकता है। यह प्रक्रिया नमो ऐप के जरिए ऑनलाइन की जा रही है।आगामी 30 अप्रैल तक चलने वाले विशेष अभियान के तहत सभी मंडलों तक इसका विस्तार की योजना है। आमजन भी नमो ऐप के माध्यम से 5 रुपया, 50 रुपया, 100 रुपया, 500 रुपया और तक का सूक्ष्म सहयोग कर सकते है। इस पूरी प्रक्रिया में जिला स्तर पर अभियान के लिए टीम बनाई गई है इसी कड़ी में रायपुर लोकसभा सोशल मीडिया प्रभारी शांतनु सिन्हा व जिला संयोजक सुरेश कुमार सिन्हा के मार्गदर्शन पर इस कार्यक्रम के विधानसभा प्रभारी वरुण राठी जिला सोशल मीडिया ने आरंग पहुचकर डोनेशन संपन्न कराया। जिसमे लगभग 100 कार्यकर्ता व आमजनों ने डोनेशन किया, उन्होंने बताया कि इस डोनेशन के माध्यम से आमजनों को भाजपा से जोड़ना है ।
इस दौरान भाजपा रायपुर ग्रामीण, जिला मंत्री अभिषेक राजा तंबोली, आरंग मंडल अध्यक्ष देवनाथ साहू, महामंत्री अशोक चंद्राकर, भाजयूमो जिला उपाध्यक्ष सुशील जलक्षत्री, किसान मोर्चा महामंत्री, राकेश सोनकर , मानु जलक्षत्री, नंद ढीढी, देव जलक्षत्री,राहुल प्रजापति , कबीर साहू , तरुण साहू, चमन सिन्हा उपस्थित रहे।

Exit mobile version