Site icon Bhoomika Bharat News

चन्द्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज लालगंज रायबरेली ने यूपी बोर्ड परीक्षा में किया उत्कृष्ट शानदार प्रदर्शन।

लालगंज रायबरेली -रायबरेली जिले के अंतर्गत आने वाले चन्द्रशेखर मेमोरियल पब्लिक इंटर कालेज लालगंज ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करते हुए यूपी बोर्ड परीक्षा में बहुत ही शानदार प्रदर्शन करते हुए इंटरमीडिएट परीक्षा व हाईस्कूल परीक्षा में अधिक से अधिक विद्यार्थियों ने 85%से अधिक अंक पाकर विद्यालय ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले में अनोखी मिसाल कायम की। इस अवसर पर चन्द्रशेखर मेमोरियल पब्लिक स्कूल के व्यवस्थापक निदेशक दीप प्रकाश शुक्ला व प्रधानाचार्य ओमप्रकाश शुक्ला ने सभी विद्यार्थियों व अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इंटरमीडिएट परीक्षा में सत्यम बाजपेई ने 478 अंक पाकर जिले में 6वां स्थान व हाईस्कूल में आंचल सिंह ने 565 अंक पाकर जिले में 9वां स्थान प्राप्त किया। विद्यालय ने इंटरमीडिएट व हाईस्कूल में शत् प्रतिशत परिणाम देते हुए जिले में शिक्षा की अलख मिशाल पेश की।

Exit mobile version