Site icon Bhoomika Bharat News

यादव परिवार में शादी की तैयारी घर में छाया मातम

मऊगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत चंद्रमहुली गांव में यादव परिवार की शादी की तैयारी चल रही थी। लेकिन सारी की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

शनिवार को दीपक यादव के घर में अनियंत्रित ट्रक घुस गया। घर के बाहर दीपक की पत्नी अंतिमा यादव 32 वर्ष बच्चे को लेकर खड़ी थी।

इस हादसे में अंतिमा की मौत हो गई जबकि चार वर्षीय बेटे की हालत गंभीर है।अंतिमा के भतीजी की शादी होने वाली थी। भतीजी की डोली उठने के पहले चाची की अर्थी उठ गई। यह हादसा पन्नी सीतापुर मार्ग में  चंद्रमहुली  में हुआ है।

Exit mobile version