Site icon Bhoomika Bharat News

धार जिला ब्युरो गोपाल रावडिया की रिपोर्ट

पत्रकार की मौत के मामले में उच्चस्तरीय जांच की मांग
धार जिले के राजगढ़ के सक्रिय पत्रकार विक्रमसिंह चावड़ा का शनिवार को शव मिलने के बाद से पत्रकार जगत में शोक हैं। इस घटना को लेकर धार जिला पत्रकार संघ के अध्यक्ष पंडित छोटू शास्त्री ने मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखकर इस घटना की निष्पक्ष जांच की मांग की है। श्री शास्त्री ने बताया कि पत्रकार श्री चावड़ा की मौत निंदनीय व दर्दनाक घटना है। इस घटना की उच्चस्तरीय जांच करते हुए दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाना चाहिए। श्री शास्त्री ने इस घटना को प्रेस जगत के लिए एक दुखद घटना करार दिया हैं। धार जिला पत्रकार संघ की और से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है। गौरतलब है कि श्री चावड़ा सरदारपुर तहसील में पत्रकारिता करते थे।

Exit mobile version