Site icon Bhoomika Bharat News

मां ने मोबाइल नहीं दिलाया तो किशोर ने दे दी जान 

मां ने मोबाइल नहीं दिलाया तो किशोर ने दे दी जान

कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली धूमसिंह में एक किशोर ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली । परिवार वालों के अनुसार मोबाइल की जिद पूरी न करने पर उसने यह कदम उठा लिया । थाना पुलिस के अनुसार 16 वर्षीय किशोर पिछले कई दिन से अपनी मां से मोबाइल दिलाने की जिद कर रहा था । उसकी मां मजदूरी करती है और बड़ा भाई दिव्यांग है । ऐसे में घर पर आर्थिक तंगी के चलते उसकी मां मोबाइल दिलाने से मना कर रही थी । इसी से नाराज होकर किशोर ने घर के अंदर एक कमरे में मां की साड़ी का फंदा बनाकर उससे ‘ लटक गया । परिवार वालों ने जब देखा तो उनकी चीख निकल पड़ी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को जांच कब्जे में लिया और उसका . पोस्टमार्टम कराया है ।

Exit mobile version