Site icon Bhoomika Bharat News

रेलवे स्टेशन पर लगी चार वॉटर वेंडिंग मशीन बंद

रेलवे स्टेशन पर लगी चार वॉटर वेंडिंग मशीन बंद

 

अलीगढ़ रेलवे स्टेशन पर करीब ढाई वर्ष पहले लगाई गई वॉटर वेंडिंग मशीनें एक लंबे समय से बंद पड़ी हुई है। इस कारण यात्रियों को₹5 में मिलने वाला पानी₹15 या ₹20 में खरीदना पड़ रहा है। यात्रियों को शुद्ध पानी लेने के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है। वेंडिंग मशीनों को चलाने के लिए कोई भी संस्था आगे नहीं आ रही है और रेलवे प्रशासन उदासीन बैठा है। स्टेशन अधीक्षक मुकेश उपाध्याय जी का कहना है कि वेंडिंग मशीनों को जल्दी ही शुरू कराया जाएगा। उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। स्टेशन पर लगी सभी पेयजल की टंकियां चालू है।

Exit mobile version