Site icon Bhoomika Bharat News

खजुराहो लोकसभा बीजेपी प्रत्याशी बी डी शर्मा पहुचे बरशोभा एवं गुनौर, नुक्कड़ सभा कर किया जनसंवाद


(जावेद खान पन्ना):- गुनौर विधानसभा अंतर्गत ग्राम पंचायत बरसोभा एवं नगर पंचायत गुनौर पहुंचकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं खजुराहो लोकसभा प्रत्याशी विष्णु दत्त शर्मा ने नुक्कड़ सभा कर जनसंवाद किया और कहां कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार ही समूचे बुंदेलखंड का विकास कर सकती हैं। वही कांग्रेस पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान सड़क बिजली पानी जैसी मूलभूत सुविधाओं से बुंदेलखंड के लौग वंचित रहे। लेकिन अब ऐसा नहीं है मोदी जी के नेतृत्व मे हर घर नल जल योजना से गांव गांव पानी पहुंच रहा है। हर गरीब का अपना पक्का मकान हो यह सपना भी मोदी जी के कार्यकाल मे पूरा हो सका है। कांग्रेस पार्टी ने गरीबी मिटाने के नाम पर वोट लेकर गरीबो को सिर्फ छलने का काम किया है। मोदी जी के लिए राष्ट्रवाद सर्वोपरि है। जबकि कांग्रेस परिवार वाद की पार्टी है। जिसमें सिर्फ एक ही परिवार के लौग सर्वोपरि है। वहीं नुक्कड़ सभा मे भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि आज मैं आपसे आशीर्वाद मांगने आया हू।

इस दौरान गुनौर विधानसभा के लोकप्रिय विधायक डॉ राजेश वर्मा भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेंद्र मिश्रा, प्रदेश कार्य समिति सदस्य सतानंद गौतम, प्रदेश कार्य समिति सदस्य जयप्रकाश चतुर्वेदी, प्रदेश कार्य समिति सदस्य श्रीकांत त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी, भाजपा मंडल अध्यक्ष गुनौर धर्मेंद्र अवधिया, धर्मेंद्र तिवारी, मंडल महामंत्री रामनारायण दाहिया,भाजपा के वरिष्ठ नेता बिहारी लाल द्विवेदी, गुड्डू राजा सुंगरहा,मनीष चनपुरिया,अंकित द्विवेदी,शुभम द्विवेदी समस्त भाजपा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्राम पंचायत बरसोभा से किरण कुमार चनपुरिया, ब्रज कुमार,लोकेंद्र बुंदेला,सचिन द्विवेदी,आकाश चनपुरिया, रवि चनपुरिया, अफसर खान, शैलेंद्र सिंह,शिवपाल सिंह,सनत कुमार द्विवेदी ,रामदीन चौधरी,भगत लाल चौधरी,भारत चौधरी इन सभी लोगों ने प्रदेश अध्यक्ष के हाथों से बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की।

Exit mobile version