Site icon Bhoomika Bharat News

हरी नगर में हो रही है दूषित जिला पूर्ति, खाना बनाने के लिए महिला परेशान, कैसे पिए इस बदबूदार पानी को

हरी नगर में हो रही है दूषित जिला पूर्ति, खाना बनाने के लिए महिला परेशान, कैसे पिए इस बदबूदार पानी को

 

अलीगढ़ । केपी इंटर कॉलेज के पास हरिनगर में पिछले 15 दिनों से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति की जा रही है । लोग अपनी प्यास बुझाने के लिए परेशान हैं । उन्हें बाहर से पानी खरीदना पड़ रहा है । उनका कहना है कि इस बदबूदार पानी को कैसे पीएं ।

गर्मी बढ़ते ही शहर में कई जगहों पर पानी की किल्लत शुरू हो गई है । ऐसे में वार्ड नंबर -18 के हरिनगर में पिछले 15 दिनों से दूषित जलापूर्ति हो रही है । काले , पीले रंग के इस पाने से उठती दुर्गंध लोगों के मन में खिन्नता पैदा कर रही है । महिलाओं का कहना है कि इस गंदे पानी से खाना भी नहीं बना सकते ।

पीने के लिए पानी बाहर से खरीदना पड़ रहा है । क्षेत्रीय वाशिंदों की मानें तो समस्या की मौखिक तौर पर शिकायत पार्षद से की है लेकिन अभी तक कोई समधान नहीं हुआ है ।

Exit mobile version