Site icon Bhoomika Bharat News

धर्मेंद्र यादव के अथक प्रयासों से बीएसपी के पूर्व विधायक सपा में हुए शामिल

 

बदायूं धर्मेंद्र यादव किसी परिचय के मोहताज नहीं है अपनी सक्रिय राजनीति से पूरे देश भर में जाने जाते हैं
समाजवादी पार्टी का एक मजबूत स्तंभ कहलाते हैं धर्मेंद्र यादव हालांकि आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे हैं लेकिन हम बदायूं में इसलिए जिक्र कर रहे हैं क्योंकि बदायूं से उनके चचेरे भाई आदित्य यादव चुनाव लड़ रहे हैं

धर्मेंद्र यादव अपने साथ-साथ अपने भाई आदित्य यादव की भी हर मुमकिन मदद करते दिख रहे हैं उन्होंने हाल ही में अपनी राजनीति के चलते बिल्सी से रहे पूर्व विधायक हाजी बिट्टन और उनके सहयोगियों को सपा में शामिल कर पार्टी को मजबूत करने का काम किया

आपको बताते चलें कि धर्मेंद्र यादव बदायूं से दो बार सांसद रहे हैं लेकिन पार्टी के आदेश का पालन करते हुए वह आजमगढ़ से प्रत्याशी बने

आजमगढ़ के साथ-साथ उनकी नजर पूरी यूपी की सीटों पर रहती है और वह पार्टी को मजबूत करने में कोई कसर नहीं छोड़ते इसलिए उन्हें समाजवादी पार्टी का मजबूत स्तंभ भी कहा जाता है

Exit mobile version