Site icon Bhoomika Bharat News

मतदान संपन्न कराकर वापस लौटे दलों का किया गया फूल मालाओं से स्वागत

मंडला लोकसभा सामान्य  निर्वाचन 2024 के अंतर्गत जिले के बिछिया निवास एवं मंडला विधानसभा क्षेत्रों में मतदान संपन्न करा कर दलो की वापसी शुक्रवार शाम से ही प्रारंभ हो गई सफलतापूर्वक मतदान संपन्न कराकर सामग्री वापसी के लिए शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय मंडला पहुंचे मतदान दलों का पुष्प मालाओं से स्वागत किया गया इस दौरान कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ सलोनी सिडाना पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी राजेंद्र सिंह एवं आकिप खान सहित संबंधित अधिकारी भी उपस्थित रहे इस अवसर पर कलेक्टर ने मतदान दल के सदस्यों से चर्चा की और उनके मतदान दिवस के लिए मतदान दल के सभी सदस्यों और तैनात अमले की सराहना की

Exit mobile version