Site icon Bhoomika Bharat News

मतदान दलों की वापसी प्रारंभ बेचा और कड़ेनार के मतदान दलों की वापसी पर कलेक्टर ने किया स्वागत

कोंडागांव………..19 अप्रैल 2024 लोकसभा निर्वाचन के अंतर्गत प्रथम चरण के मतदान के पश्चात् मतदान दलों की वापसी प्रारंभ हो गई है। सबसे पहले बेचा और कड़ेनार मतदान केन्द्र के मतदान अधिकारी हेलीकॉप्टर के माध्यम से पहुंचे। मंडी रोड स्थित आईटीबीपी के कैंप में बने हेलीपैड में वापसी के पश्चात् कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी  कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने मतदान अधिकारियों का स्वागत किया और उनके कुशलक्षेम के साथ ही कार्य के अनुभवों के संबंध में भी जानकारी ली।
मतदान दल के अधिकारियों इस अवसर पर अतिसंवेदनशील क्षेत्र में मतदान का दायित्व सौंपने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वामपंथ उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में लोकतंत्र के महत्वपूर्ण दायित्व का निर्वहन किए जाने पर सुखद अनुभूति हुई है।

Exit mobile version