Site icon Bhoomika Bharat News

UP Board 10th,12th Results 2024 की डेट घोषित, कल आएंगे नतीजे

यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं के परिणाम एक साथ जारी होंगे. जारी नोटिस के अनुसार, रिजल्ट (UP Board 10th, 12th Result) 20 अप्रैल 2024 को दोपहर 02 बजे जारी कर दिया जाएगा. निदेशक (माध्यमिक शिक्षा) एवं यूपी बोर्ड के अध्यक्ष महेंद्र देव एवं सचिव दिव्यकांत शुक्ला प्रयागराज में स्थित बोर्ड मुख्यालय से प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये नतीजे घोषित करेंगे. प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों कक्षाओं का ओवरऑल पास प्रतिशत, टॉपर्स के नाम, जिलेवार टॉपर्स के नाम और छात्र-छात्राओं की संख्या, पास प्रतिशत आदि की जानकारी दी जाएगी।

Exit mobile version