Site icon Bhoomika Bharat News

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा एवं महाआरती के साथ भंडारा 

रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा एवं महाआरती के साथ भंडारा

भगवान श्री राम जी के पुजा अर्चना के साथ हुआ शोभायात्रा

गरियाबंद जिले के अंतर्गत धर्म नगरी ग्राम अमलीपदर में इस वर्ष हिंदू नव वर्ष के साथ चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर श्री राम जन्मोत्सव नवमी तिथि चैत्र शुक्ल पक्ष दिन बुधवार को मनाया गया जिसमें अमलीपदर मे विराजित श्री दुर्गा मंदिर में स्थापित श्री राम जानकी लखन लाल जी के पूजा अर्चना पंडित युवराज पांडे के द्वारा किया गया जिसमें समस्त ग्रामवासी आदर्श रामायण मंडली के सदस्य गण एवं समस्त युवा साथी उपस्थित हुए भगवान के जन्मोत्सव में भगवान की स्तुति वंदन पूजा अर्चना जय घोष के साथ से दुर्गा मंदिर परिसर गूंज उठा तत्पश्चात महा भंडारा का आयोजन भी किया गया था जिसमें समस्त श्रद्धालु महा भंडारा में जाकर के प्रसाद सेवन किया और संध्या काल श्री राम जी की महाआरती किया गया और फिर समस्त ग्राम वासियों के साथ युवा वर्ग मिलकर के धूमाल मे श्री राम भजनों के साथ थिरकते नजर आए श्री दुर्गा मंदिर से होकर के शोभा यात्रा मुख्य मार्ग होते हुए श्री मंदिर ,बस स्टैंड ,शीतला मंदिर कुरलापारा ,आजाद चौक ,गांधी चौक ,समस्त जगह पर शोभायात्रा निकाली गई जिसमें श्री राम जी की झांकी भी निकल गई थी जिसका दर्शन श्रद्धालु को प्राप्त हुआ। इस धर्म आयोजन में अमलीपदर ग्राम के समस्त युवा वर्ग ने महान कदम उठाया और इस धर्म आयोजन को भली भांति पूर्वक संपन्न करवाया।

Exit mobile version