Site icon Bhoomika Bharat News

थ्रेसर से उड़ रही धूल को लेकर आपस में भिड़े दो पड़ोसी

 

 

जौनपुर।खुटहन शेख असरखपुर गांव में गुरुवार की शाम गेंहू की मड़ाई करते समय थ्रेसर से उड़ रहे धूल गर्दा को लेकर दो पड़ोसी आपस में भिड़ गए। जिसमें चार लोगों को हल्की चोटें आई। पुलिस ने दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर दो महिलाएं सहित आठ पर केस दर्ज कर लिया है।

गांव निवासी उमा देवी का आरोप था कि वह अपने घर थ्रेसर से गेहूं की मड़ाई करा रही थी। तभी पड़ोसी नीरज, संदीप,दया शंकर व कृपाशंकर आकर ट्रैक्टर बंद कराने लगे। विरोध करने पर लात घूंसो से पिटाई करने लगे। वहीं दूसरे पक्ष के कृपाशंकर का आरोप है कि थ्रेसर का भूषा व गर्दा उनके घर की तरफ जा रहा था। जिसे दूसरी दिशा में घुमाने की बात कहते ही श्रीव्रत, जियालाल तथा दोनों की पत्नियों ने मिलकर उन्हें मारा पीटा। पुलिस दोनों पक्षों के खिलाफ मारपीट व जान से मारने की धमकी का केस दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

Exit mobile version