Site icon Bhoomika Bharat News

संसदीय छेत्र मे 51 प्रतिसत से अधिक हुआ मतदान

राकेश सोनी/ सीधी मध्यप्रदेश

लोकसभा निर्वाचन में जिले में शांतिपूर्वक हुआ मतदान – सायं 5 बजे तक संसदीय क्षेत्र में 51 प्रतिशत से अधिक हुआ मतदान

बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा नए मतदाताओं ने उत्साह से किया मतदान

सीधी 19 अप्रैल 2024
लोकसभा निर्वाचन 2024 अंतर्गत संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी जिले के चार विधानसभा क्षेत्रों के 1208 मतदान केंद्रों में प्रातः 7 बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान आरंभ हुआ। मतदान शुरू होते ही कई मतदान केन्द्रों में मतदाताओं की लम्बी-लम्बी कतारें देखी गईं। उत्सव के माहौल में बुजुर्गों, दिव्यांगों तथा पहली बार मतदाता बने युवाओं ने उत्साह के साथ मतदान किया। जिले में कई मतदान केन्द्रों को आकर्षक ढंग से साज-सज्जा की गई थी। इसके साथ ही 34 सभी महिला मतदान कर्मियों के बूथ, एक दिव्यांग बूथ तथा 10 आदर्श मतदान केन्द्र बनाया गया था। पनवार चैहानन टोला के मतदान केंद्र को ग्रीन मतदान केंद्र के रूप में बनाया गया था। मतदान को लेकर मतदाताओं में जबरदस्त उत्साह रहा। सायं 5 बजे तक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी में लगभग 51.24 प्रतिशत मतदान हो चुका था। निर्धारित समय सायं 6 बजे तक सभी मतदान केंद्रों में मतदान हुआ और निर्धारित समय के बाद भी लंबी कतारें लगी रही। जिले में सभी मतदान केन्द्रों में शांतिपूर्वक मतदान संपन्न हुआ।

जिले में प्रातः 5.30 बजे से भी मतदान केन्द्रों में मॉक पोल की प्रक्रिया आरंभ हुई। मॉकपोल के बाद प्रातः 7 बजे से वास्तवित मतदान आरंभ हुआ। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी स्वरोचिष सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक डॉ रविन्द्र वर्मा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत राहुल धोटे, सहित सहायक रिटर्निंग ऑफिसर, सेक्टर अधिकारी तथा पुलिस अधिकारियों द्वारा मतदान केंद्रों का सतत निरीक्षण करते हुए समस्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई। छुटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्वक संपन्न हुआ।

सायं 5 बजे तक संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट में 45.3 प्रतिशत, 77-सीधी में 45.1 प्रतिशत, 78-सिहावल में 45.22 प्रतिशत, 79-चितरंगी में 51.75 प्रतिशत, 80-सिंगरौली में 54 प्रतिशत, 81-देवसर में 56.59 प्रतिशत, 82-धौहनी में 54.55 प्रतिशत एवं 83-ब्यौहारी में 57.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

जिले के शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में सुबह से ही मतदान में तेजी रही। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी में सुबह 9 बजे तक 13.57 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट में 11.58 प्रतिशत, 77-सीधी में 11.91 प्रतिशत, 78-सिहावल में 12.98 प्रतिशत, 79-चितरंगी में 14.65 प्रतिशत, 80-सिंगरौली में 14.09 प्रतिशत, 81-देवसर में 15.23 प्रतिशत, 82-धौहनी में 14.6 प्रतिशत एवं 83-ब्यौहारी में 13.76 प्रतिशत मतदान हुआ। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी में सुबह 11 बजे तक 24.87 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट में 22.73 प्रतिशत, 77-सीधी में 23.5 प्रतिशत, 78-सिहावल में 24.21 प्रतिशत, 79-चितरंगी में 27.22 प्रतिशत, 80-सिंगरौली में 27.61 प्रतिशत, 81-देवसर में 27.07 प्रतिशत, 82-धौहनी में 28.1 प्रतिशत एवं 83-ब्यौहारी में 28.06 प्रतिशत मतदान हुआ।

संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी में दोपहर 1 बजे तक 34.65 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट में 29.68 प्रतिशत, 77-सीधी में 29.5 प्रतिशत, 78-सिहावल में 30.91 प्रतिशत, 79-चितरंगी में 35.54 प्रतिशत, 80-सिंगरौली में 37.89 प्रतिशत, 81-देवसर में 38.51 प्रतिशत, 82-धौहनी में 37.1 प्रतिशत एवं 83-ब्यौहारी में 38.67 प्रतिशत मतदान हुआ। संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 11-सीधी में दोपहर 3 बजे तक 40.60 प्रतिशत मतदान हुआ। विधानसभा क्षेत्र 76-चुरहट में 35.75 प्रतिशत, 77-सीधी में 34 प्रतिशत, 78-सिहावल में 36.31 प्रतिशत, 79-चितरंगी में 41.46 प्रतिशत, 80-सिंगरौली में 43.57 प्रतिशत, 81-देवसर में 45.01 प्रतिशत, 82-धौहनी में 43.01 प्रतिशत एवं 83-ब्यौहारी में 46.12 प्रतिशत मतदान हुआ।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Exit mobile version