Site icon Bhoomika Bharat News

ब्रेकिंग न्यूज़, भूमि विवाद में हुई मारपीट, तीन लोग घायल

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा  से

बरडीहा थाना क्षेत्र के जतरो बंजारी गांव के कुसुमिया दामर टोला में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में दूसरे पक्ष के भी तीन लोग घायल हो गए।घायलों में स्वर्गीय कासिम शेख का पुत्र मोमताज अली उसका पुत्र नजबुद्दीन अंसारी एवं मोबिन अंसारी के नाम शामिल है। सभी को इलाज के लिए गुरुवार की देर शाम गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है।

घटना के संबंध में मोमताज अंसारी ने आरोप लगाया है कि न्यायालय में बटवारा को लेकर टाइटल सूट चल रहा है। इसमें प्रथम पक्ष के लोगों द्वारा उसे भूमि में घर बना लिया गया है। उन्होंने बताया कि मुख्तार शेख उसका पुत्र गुलाम रसूल अंसारी, नसीम अंसारी, सरफरोज अंसारी, असगर अंसारी सभी मिलकर पुराना घर को खाली करने के लिए दवाब बन रहा था।

 

 

 

इस बात को लेकर पुलिस दोनों पक्षों को पूछताछ किया, इसके बाद वह चला गया।

 

पुलिस के जाने के बाद उक्त लोगों ने एक जुट होकर मारपीट करने लगा इसमें उक्त तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों ने तीनों घायलों को गढ़वा सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

Exit mobile version