Site icon Bhoomika Bharat News

अंबेडकरनगर:ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर घटतौली का आरोप*

*ग्रामीणों ने लगाया कोटेदार पर घटतौली का आरोप*

*अंबेडकरनगर* । राशन वितरण में घटतौली रोकने के लिए शासन नई-नई व्यवस्था लागू कर रही है लेकिन कोटेदारों के आगे सरकार की नई-नई दावे फेल होती नजर आ रही हैं। वहीं एक मामला ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए बताया कि बसखारी विकासखंड के ग्राम सभा कोडरा में कोटेदार गंगाराम द्वारा घटतौली किया जा रहा है। आरोप लगाते हुए बताया कि अंगूठा लगवाकर राशन दूसरे दिन 2 किलो काटकर दिया जाता है। कोटेदार द्वारा राशन समय से भी नहीं दिया जाता। और इतना ही नहीं राशन कार्ड धारकों को बार-बार दौड़ा कर कहते हैं कि खेत में काम हो रहा है दूसरे दिन आना जिससे ग्रामीणों में काफी आक्रोश देखा गया। राशन कोटेदारों की सबसे बड़ी शिकायत कम राशन देने की पूर्ति विभाग को मिलती है, परंतु घटतौली की शिकायतें कम नहीं हो रही है।

Exit mobile version