Site icon Bhoomika Bharat News

गढ़वा से,श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल ने किया सम्मानित राममय हुआ गढ़वा, भक्तों की उमड़ी सैलाब

संवाददाता अखिलेश विश्वकर्मा का रिपोर्ट

गढ़वा से

जिले भर में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जन्मोत्सव रामनवमी काफी धूमधाम एवं भव्य तरीके से मनाया गया। पूरा गढ़वा जय श्रीराम के नारां से गूंजता रहा। रामनवमी के जुलूस में राम भक्तों की सैलाब उमड़ पड़ी। बुधवार की देर रात तक गाजे-बाजे साथ झांकी, रथ व जुलूस का सिलसिला जारी रहा। सभी जुलूस, रथ, झांकी रंका मोड़ से होते हुए रामलला मंदिर पहुंचकर समाप्त हुआ। रामनवमी के मौके पर शहर के रंका मोड़ पर श्री रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल की ओर से समारोह आयोजित कर अखाड़ा रथ व झांकी आदि को सम्मानित किया गया। जबकि बेहतर प्रदर्शन करने वाले को पुरस्कृत किया गया।

 

कार्यक्रम का उद्घाटन गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, पलामू के निवर्तमान सांसद बीडी राम, समाजसेवी राकेश पाल आदि ने संजुक्त रुप से दीप प्रज्जवलित कर किया।

 

मौके पर गढ़वा विधायक झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता व उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने कहा कि गढ़वा में रामनवमी पर्व काफी वृहद तरीके से मनाया जाता है। रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के प्रयास से यह आयोजन और भी भव्य बन गया है। गढ़वा सामाजिक एकता एवं समरसता का मिशाल है। मंत्री ने कहा कि धरती पर जब-जब पाप, अत्याचार बढ़ता है, तब तब भगवान विष्णु अलग-अलग रूपों में अवतार लेते हैं।

 

 

 

उन्होंने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रूप में अवतार लेकर रावण का का वध किया था। मंत्री ने कहा कि रावण बहुत बड़े ज्ञानी थे, परंतु वह काफी अहंकारी भी थे। मंत्री श्री ठाकुर ने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शो को हम सभी लोग अपने जीवन में आत्मसात करें। तभी पर्व, त्यौहार की सार्थकता होगी। मंत्री ने भगवान श्रीराम एवं मां दुर्गा से गढ़वा सहित संपूर्ण देश की खुशहाली एवं सुख-समृद्धि की कामना की। सांसद विष्णु दयाल राम ने कहा कि भगवान ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम के रूप में अवतार लेकर मनुष्यों को जीवन जीने का मार्ग बताया है।

सांसद ने कहा कि गढ़वा में अब रामनवमी का त्योहार काफी भव्य तरीके से मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने की जरूरत है।

 

इस बेहतर प्रयास के लिए रामनवमी पूजा महासमिति जेनरल के सभी पदाधिकारी, सदस्य एवं गढ़वा वासी धन्यवाद के पात्र हैं। मंच का संचालन धीरज दुबे ने किया।

 

मौके पर महासमिति जेनरल के अध्यक्ष उमेश कश्यप, संरक्षक दौलत सोनी, कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली, संरक्षक मुरली श्याम सोनी, राजकुमार मलेशिया, तनवीर आलम, मनोज ठाकुर, सूरज गुप्ता, जवाहर पासवान, डा. अनिल साव सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

 

मंत्री ने किया समानित

 

महासमिति की ओर से मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, निवर्तमान सांसद बीडी राम ने कार्यक्रम में शामिल नागपुर महाराष्ट्र के भगवा ढोल वाद्य पताका टीम, कन्या विवाह एंड विकास सोसाइटी के सचिव विकास कुमार माली व दौलत सोनी, अपने सिर से नारियल तोड़ने का करतब दिखाने वाले सहिजना मोहल्ला निवासी आदित्य कुमार को भी सम्मानित किया

Exit mobile version