Site icon Bhoomika Bharat News

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कोहराम

संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत, कोहराम

लालगंज, प्रतापगढ़। कोतवाली अंतर्गत पूरे ब्रह्मचारी मोठिन गांव की 16 वर्षीय किशोरी का शव गुरुवार दोपहर घर के भीतर छत के कब्जे में फंदे से लटकता मिला। किशोरी का शव फंदे पर लटका देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। छानबीन के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर तरह-तरह की बातें हो रही हैं। पुलिस की छानबीन में सामने आया है कि किशोरी ने प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या की है। हालांकि परिवार के लोग इस बारे में कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं। घर में किसी प्रकार का सुसाइड नोट भी नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक अवन कुमार दीक्षित ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। प्रथम दृष्टया जांच में आत्महत्या करने की बात सामने आ रही है। इसके पीछे वजह प्रेम प्रसंग बताई जा रही है। हालांकि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है।

Exit mobile version