Site icon Bhoomika Bharat News

BIG BREAKING NEWS JALAUN  करंट की चपेट में आया अधिवक्ता का परिवार, बड़े पुत्र की मौत छोटा बेटा व अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल

BIG BREAKING NEWS JALAUN

करंट की चपेट में आया अधिवक्ता का परिवार, बड़े पुत्र की मौत

छोटा बेटा व अधिवक्ता गम्भीर रूप से घायल

कालपी(जालौन)। गुरुवार की सुबह बिजली के करंट से कालपी नगर में बड़ा हादसा हो गया। तार में कपड़े सुखाने के दौरान अधिवक्ता तथा उसके दो पुत्र करंट की चपेट में आ गए। जिससे बड़े पुत्र की मौके पर ही मौत हो गई व छोटे पुत्र तथा अधिवक्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। मोहल्लेवासियों ने आनन-फानन में तीनों लोगों को सीएचसी में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने बड़े पुत्र को मृतक घोषित कर दिया तथा छोटे पुत्र अधिवक्ता की हालत स्थिर बताई जा रही हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 57 वर्षीय परासन गांव के अधिवक्ता कमलेश अहिरवार परिवार सहित कालपी नगर के मोहल्ला टरननगंज में पुराने बस स्टॉप के पास निजी मकान में रहते हैं तथा कालपी तहसील में वकालत करते हैं। गुरुवार की सुबह करीब 7 बजे कमलेश अहिरवार ने रोज की तरह स्नान किया तथा घर की आंगन में लगे तार में अपने गीले कपड़े सुखाने डालने लगे। क्योंकि नीचे फर्श भी गीला तथा तार में करंट था जिस कारण गीले कपड़े डालते ही करंट की चपेट में आकर अधिवक्ता कमलेश अहिरवार चिपक गए। अधिवक्ता को बचाने के लिए उनका 19 वर्षीय छोटा पुत्र रोहन पहुंचा तो वह भी कारण की चपेट में आकर चिपक गया। दो लोगों के करंट से चिपके होने की चीज सुनकर 25 वर्षीय बड़ा पुत्र विनीत दोनों को बचाने के लिए जैसे ही पहुंचा तो वह भी करंट की चपेट में आ गया। इस दौरान अधिवक्ता कमलेश तथा छोटा पुत्र करंट की चपेट से अलग हो गए जबकि बड़ा पुत्र विनीत की हालत नाजुक हो गई। विद्युत उपग्रह से सप्लाई बंद कराकर तीनों लोगों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी में भर्ती कराया गया। चिकित्साधिकारी डॉ. गोपाल जी द्विवेदी ने चिकित्सकीय परीक्षण करके बड़े पुत्र विनीत को मृतक को घोषित कर दिया तथा अधिवक्ता कमलेश अहिरवार व छोटे पुत्र रोहन का इलाज चल रहा है। इस घटना के बाद मृतका की मां तथा बहन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

करंट की चपेट में अधिवक्ता कमलेश अहिरवार के परिवार के आ जाने से मोहल्ले तथा तहसील में सन्नाटा रहा। अधिवक्ता एसोसिएशन ने शोक सभा का प्रस्ताव करके न्यायिक कार्यों से वृत रहे। अधिवक्ता के बड़े पुत्र मृतक विनीत कोचिंग करके नौकरी की तैयारी कर रहा था। अचानक हुई मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह जादौन, नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद यादव तथा अधिवक्ताओं ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचकर शोक जताया तथा मृतक के पिता को ढांढस बंधाया।

रिपोर्ट= हिमांशु सोनी ज़िला संपादक वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ जालौन ।

ख़बर व विज्ञापन के लिए सम्पर्क करे = 8887592943

Exit mobile version